सलमान के कारण सीखा डांस : अरमान मलिक

मुंबई, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायक अरमान मलिक का कहना है कि सलमान खान की प्रेरणा से ही उन्होंने नृत्य सीखा, जिनके साथ वह 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘जय हो’ में काम कर चुके हैं।

टेलीविजन शो ‘यार मेरा सुपरस्टार सीजन-2’ में आए अरमान ने कि वह एक दिन सलमान के घर उनसे मिलने गए थे और तब अभिनेता ने उन्हें डांस सीखने की सलाह दी थी।

अरमान ने कहा, “मुझे उस समय सच में डांस करना नहीं आता था। सलमान ने कहा कि ‘तुम कोई अच्छा प्रदर्शन नहीं दे सकते।’ सलमान ने कहा कि ‘अगर तुम गा सकते हो, तो तुम्हें साथ में डांस भी करना चाहिए। तभी तुम अच्छा प्रदर्शन कर सकते हो’।”

गायक ने कहा कि सलमान ने उन्हें हमेशा कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित किया।

‘यार मेरा सुपरस्टार सीजन-2’ के इस एपिसोड का प्रसारण टेलीविजन चैनल ‘जूम’ पर शनिवार को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493