मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को बुधवार को मुंबई की एक सत्र अदालत ने उनसे संबंधित हिट एंड रन (2002) मामले में दोषी पाया। फैसला सुनाए जाने से पूर्व सलमान के परिवार सहित फराह खान और संजय गुप्ता सरीखी सिने हस्तियों ने उनके लिए दिल से दुआएं मांगी।
बॉलीवुड हस्तियों ने ट्विटर पर फैसला सलमान के हक में आने की दुआएं कीं।
-फराह खान : दुबई में हूं, लेकिन मेरी दुआएं व ध्यान अभी भी मुंबई में सलमान व उनके परिवार के साथ है।
-संजय गुप्ता : क्योंकि मुझे सलमान एवं उनके परिवार से हमदर्दी है, जो मुझे प्यारे हैं, इसका यह मतलब नहीं कि मैं पीड़ितों के खिलाफ हूं।
-अर्पिता खान शर्मा (सलमान की बहन): आज हमारे लिए एक बड़ा दिन है। हम जानते हैं कि हम अकेले नहीं हैं। आपकी दुआ, प्यार व समर्थन के लिए आपका धन्यवाद।
-सतीश कौशिक : सारी दुआएं सलमान खान के साथ हैं। ईश्वर उन्हें खुशियां दें।
-नील नितिन मुकेश : मेरी दुआएं सलमान खान भाई के साथ हैं। मैं जिन बेहतरीन इंसानों को जानता हूं, वह उनमें से एक हैं। दुआ।
-प्रीतिश नंदी : मैं एक मित्र के रूप में सलमान खान को कई वर्षो से जानता हूं। ईश्वर उन्हें आज के फैसले का सामना करने की हिम्मत दे।
dharmpath.com dharmpath