सलमान के 50वें जन्मदिन पर बॉलीवुड ने बरसाया ‘प्रेम’

मुंबई, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। कई फिल्मों में ‘प्रेम’ के नाम से धूम मचा चुके सुपरस्टार सलमान खान के 50वें जन्मदिन पर रविवार को बॉलीवुड ने उन पर ढेर सारा ‘प्रेम’ बरसाया है।

बॉलीवुड की अनेक हस्तियों ने ट्विटर पर सलमान के लिए शुभकामनाओं की झड़ी लगा दी है।

लता मंगेशकर ने लिखा : सलमान के 50वें जन्मदिन पर मैं उन्हें मुबारकबाद और शुभकानाएं देती हूं।

करण जौहर : 50वीं वर्षगांठ मुबारक हो, सलमान खान। तुम्हारा स्टारडम और प्रभाव ऐतिहासिक है। यह ऐसे ही बना रहे।

फराह खान : जन्मदिन मुबारक सलमान खान। ये बंधन तो प्यार का बंधन है। हंसी और खुशी के और बहुत से वर्षो के लिए शुभकामनाएं।

सूरज पंचोली : जन्मदिन मुबारक, सलमान सर। आपने हमारे लिए जो भी किया, उसके लिए धन्यवाद। सही मायने में मानवीय होने के लिए आपका धन्यवाद।

सोनम कपूर : जन्मदिन मुबारक सलमान खान, हमारी जिंदगी में खुशियां लाने के लिए आपका बहुत धन्यवाद। सदाबहार खूबसूरत पुरुष आपको ढेर सारा प्यार। हमेशा आपकी मैथली।

भाग्यश्री : ढेर सारे प्यार के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं, सलमान खान।

सुभाष घई : जन्मदिन मुबारक प्यारे सलमान, तुम्हारी उम्र लंबी हो। आज सबसे अधिक प्यारे और एक बड़े सितारे। तुमने यह खुद कमाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493