सलमान को जमानत का बॉलीवुड ने किया स्वागत

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। वर्ष 1998 में काले हिरणों के शिकार मामले में सुपरस्टार सलमान खान को शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश रविंद्र कुमार जोशी द्वारा दी गई जमानत पर मिका सिंह, सोनू सूद और अदनान सामी जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने खुशी जताई है।

हस्तियों ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की।

गायक मिका सिंह ने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि मेरे भाई सलमान खान को आखिरकार जमानत मिल गई। आज मैं आईपीएल में मेरे बड़े भाई के लिए दो गाने अर्पित करूंगा।”

निर्देशक सुभाष घई ने ट्वीट कर कहा, “हमारे न्याय प्रणाली का धन्यवाद, जिसके दरवाजे अंत तक अपने नागरिकों को न्याय मुहैया कराने के लिए खुले हैं। सलमान अपनी गलती के लिए 20 साल से मानसिक रुप से दंडित हो रहा है और न जाने कब तक न्याय का इंतजार करेगा। चलिए उसके बेहतर भविष्य के लिए प्रार्थना करते हैं।”

अदनान सामी ने कहा, “मेरे प्यारे भाई सलमान खान को जमानत मिलने पर बहुत खुश हूं। राहत। घर आओ। जय हो।”

सोनू सूद ने कहा, “एक अच्छा काम सर्वोत्तम प्रार्थना है। स्वागत है भाई सलमान खान।”

राहुल देव ने कहा, “खुशी है। नेक इंसान सलमान खान को आखिरकार जमानत मिली।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493