मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को फिल्म अभिनेता सलमान खान की पांच साल कारावास की सजा स्थगित कर दी। इसके साथ ही सलमान के लिए नियमित जमानत हेतु आवदेन करने का रास्ता साफ हो गया है।
उच्च न्यायालय के आदेशानुसार, सलमान को हिरासत में नहीं लिया जाएगा। यह उनके लिए एक बड़ी राहत है। इसके पहले उच्च न्यायालय ने पिछले बुधवार को उन्हें दो दिनों की अंतरिम जममानत दी थी।
dharmpath.com dharmpath