सलमान खान की ‘रेस-3’ की टीम ‘बिग बॉस-11’ में

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘रेस-3’ का शानदार प्रमोशन फिल्म के अन्य कलाकारों के साथ ‘बिग बॉस-11’ के मंच पर किया।

शो में सलमान के साथ डेजी शाह, निर्माता रमेश तौरानी, निर्देशक रेमो डिसूजा, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, साकिब सलीम और बॉबी देओल ने फिल्म का प्रचार किया।

हिट फिल्म ‘किक’ के बाद एक बार फिर सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज की जोड़ी एक-साथ नजर आएगी।

रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित ‘रेस-3’ 2018 की ईद पर रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493