सलमान खान ने किरेन रिजीजू का फिटनेस चैलेंज स्वीकार किया

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। फिलहाल माल्टा में आगामी फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग कर रहे अभिनेता सलमान खान ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू द्वारा उन्हें फिटनेस चैलेंज के लिए नामित किए जाने के बाद शनिवार को एक फिटनेस वीडियो जारी किया।

फिल्म ‘दबंग’ के अभिनेता ने साइक्लिंग और जिम में व्यायाम करने का अपना वीडियो साझा किया। वीडियो के अंत में सलमान को कहते हुए सुना जा सकता है “हम फिट तो इंडिया फिट।”

इसे एक शानदार अभियान बताते हुए सलमान ने वीडियो के साथ शीर्षक में लिखा, “खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ द्वारा ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ पर शानदार अभियान। मैं किरेन रिजीजू के फिटनेस चैलेंज को स्वीकार करता हूं। यह रहा मेरा वीडियो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493