सलमान खान भोपाल में, आईफा की तारीख का ऐलान संभव

भोपाल, 3 फरवरी –मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल में आगामी दिनों में आईफा अवॉर्ड समारोह आयोजित किया जाने वाला है। इसी सिलसिले में फिल्म अभिनेता सलमान खान और फिल्म अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस भोपाल पहुंच गए हैं। सोमवार देर शाम तक कार्यक्रम की तारीखों का भी ऐलान संभव है। सलमान खान और फर्नांडीस सोमवार दोपहर को विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। सरकार के प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्टेट हैंगर पर दोनों का स्वागत किया। उनके आने की खबर सुनते ही दोनों के प्रशंसक बड़ी संख्या में स्टेट हैंगर के बाहर एकत्र हो गए और अभिनेता ने भी अपने प्रशंसकों का कार में बैठे-बैठे हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

राज्य के जनसंपर्क मंत्री पी. सी. शर्मा ने बताया, “दोनों ही कलाकार भोपाल आईफा अवॉर्ड के आयोजन के सिलसिले में भोपाल आए हैं। वे इस आयोजन की जानकारी यहां देंगे। आयोजन की तारीखों का भी ऐलान किया जा सकता है।”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493