सलमान खान ‘रेस 3’ के लिए वजन घटाएंगे

मुंबई, 25 नवंबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘रेस 3’ में दुबले-पतले अवतार में नजर आएंगे।

‘रेस 3’ में सलमान खान एक्शन अवतार में दिखाए देंगे, जिसके लिए उन्होंने वह अपना वजन घटा रहे हैं। वह अपने किरदार को ध्यान में रखते हुए लगभग 8 किलो वजन कम करेंगे।

इसके लिए वह विशेष तरह की डाइट ले रहे हैं।

फिल्म रेस 3 से सलमान के जुड़ने की खबर पहले ही उनके प्रशंसकों में उत्साह पैदा कर चुकी है और अब सलमान के साथ फिल्म में जैकलिन के होने की खबर ने और उत्साह पैदा कर दिया है।

हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर ‘रेस 3’ के पहले लुक को अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया था।

यह फिल्म 2018 की ईद पर रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493