सलमान नहीं करेंगे बौने का किरदार

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक आनंद एल. राय ने कहा कि सुपरस्टार सलमान खान ने उनकी अगली फिल्म में बौने की भूमिका करने से मना कर दिया है, लेकिन यह फिल्म जगत में एक सामान्य बात है।

आनंद ने मंगलवार रात ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ की कामयाबी के जश्न में आयोजित पार्टी में इस बात की पुष्टि की।

उन्होंने कहा, “आप एक ऐसे पेशे में हैं, जिसमें आप कहानी सुनाते हैं, फिल्मों पर काम करते हैं, पटकथा पर काम करते हैं, अभिनेताओं के पास जाते हैं, कभी उन्हें कहानी पसंद आती है, कभी नहीं आती। यह इस पेशे की सामान्य बात है।”

महिला प्रधान फिल्में बनाने के लिए पहचाने जाने वाले आनंद ने 2011 में फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ बनाई थी, जो काफी पसंद की गई थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘रांझणा’ से भी दर्शकों का दिल जीता और अब वह अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493