‘सलमान ने इफ्तार में महिलाओं को भी शामिल करने की सलाह दी’

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। राजनेता बाबा सिद्दीकी ने कहा है कि सुपरस्टार सलमान खान और उनकी बहन अलविरा ने इफ्तार पार्टी में महिलाओं को भी शामिल करने की सलाह दी है।

पारंपरिक तौर पर इफ्तार पार्टी में केवल पुरुष ही शरीक होते रहे हैं, लेकिन सलमान व अलविरा ने सुझाव दिया है कि इफ्तार पार्टी में महिलाओं को भी शामिल किया जाए।

बाबा ने एक बयान में कहा, “सलमान व अलविरा ने इफ्तार पार्टी में महिलाओं को भी शामिल करने का सुझाव दिया है। इस इफ्तार पार्टी में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी अपना रोजा खोलेंगी।”

इस साल की इफ्तार पार्टी रविवार को होगी, जिसमें सलमान खान, लूलिया वंतूर, एमी जैक्शन तथा गोल्डी बहल शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493