सलमान ने धर्मेद्र के साथ की तस्वीर पोस्ट की

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। ईद पर अपनी फिल्म ‘रेस-3’ की रिलीज की तैयारी कर रहे अभिनेता सलमान खान ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और उनके बेटे व फिल्म के सह-कलाकार बॉबी देओल के साथ एक तस्वीर पोस्ट की।

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। ईद पर अपनी फिल्म ‘रेस-3’ की रिलीज की तैयारी कर रहे अभिनेता सलमान खान ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और उनके बेटे व फिल्म के सह-कलाकार बॉबी देओल के साथ एक तस्वीर पोस्ट की।

सलमान ने शुक्रवार को ट्विटर पर गुजरे जमाने के अभिनेता के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “हमारे धरमजी, हमारे धरमजी हैं। चलो इस खास मामले में आपके धरमजी भी हैं।”

यह कैप्शन अभिनेत्री डेजी शाह द्वारा फिल्म में बोली गई इस लाइन ‘हमारा बिजनेस हमारा बिजनेस है’ से प्रेरित है।

‘रेस’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘रेस-3’ में जैकलीन फर्नाडिज, अनिल कपूर, साकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला भी हैं।

रेमो डिसूजा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स व टिप्स फिल्म्स निर्मित यह फिल्म 15 जून को रिलीज होगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493