सलमान ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन

मुंबई, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान आज (रविवार) 50 साल के हो गए हैं। उन्होंने पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर शनिवार रात शानदार पार्टी आयोजित की।

‘दबंग’ के सलमान की जन्मदिन पार्टी में उनके परिवार के सदस्यों के अलावा बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।

जन्मदिन समारोह में सुभाष घई, उर्वशी ढोलकिया, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा खान, अमृता अरोड़ा, सोफी चौधरी, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, सानिया मिर्जा, नीलम जैसे कई सितारे उपस्थित हुए।

इस साल सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर महाजश्न मनाया। इसका मुख्य कारण था कि हाल ही में उन्हें बंबई उच्च न्यायालय ने ‘हिट एंड रन’ मामले में बरी कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493