सलमान ने पहले ही पूरी की ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग

मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। सलमान खान की आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की लद्दाख में शूटिंग तय समय से एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई।

शूटिंग समाप्त होने के बाद फिल्म की टीम ने जश्न मनाने के लिए एक नदी के किनारे भोज का आयोजन किया।

यह फिल्म कबीर खान ने निर्देशित की है, जिसमें सलमान के साथ चीन की लोकप्रिय अभिनेत्री/गायिका जू-जू मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

कबीर ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “हमने एक दिन पहले ही शूटिंग पूरी कर ली है। हम सभी ने मोटरसाइकिल की सवारी की और एक नदी के किनारे पार्टी की।”

उन्होंने ट्विटर पर नदी किनारे हुई पार्टी की एक तस्वीर भी साझा किया।

‘ट्यूबलाइट’ के निर्देशक ने कहा कि फिल्म की लद्दाख में हुई शूटिंग सबसे कठिन शूट में से एक रही, हालांकि फिल्म का यह हिस्सा बेहद शानदार बन पड़ा है।

लद्दाख में ट्यूबलाइट फिल्म की शूटिंग 28 जुलाई को 200 सदस्यों के साथ शुरू हुई थी।

सलमान खान पहली बार कबीर खान के साथ काम नहीं कर रहे। इसके पहले दोनों दिग्गज कलाकार 2012 में आई ‘एक था टाईगर’ और पिछले साल आई राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में भी एक साथ काम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493