सलमान ने प्यार व समर्थन के लिए प्रशंसकों को शुक्रिया कहा

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने कहा कि काला हिरण शिकार के मुकदमे के दौरान और उसके बाद उनके प्रति प्यार और समर्थन जताने वाले प्रशंसकों और प्रियजनों का आभार व्यक्त करते हैं। सलमान ने कहा कि इस स्नेह के बदले में उनके पास कृतज्ञता के आंसू हैं।

सलमान ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “कृतज्ञता के आंसू। मेरे सभी प्रियजनों के लिए जो मेरे साथ हैं और जिन्होंने कभी आशा नहीं खोई। मेरे साथ होने के लिए, प्रेम व समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद। भगवान भला करे।”

सलमान को दो काले हिरणों के शिकार मामले में दोषी ठहराते हुए पांच साल की सजा सुनाई गई है। दो दिनों तक जोधपुर सेंट्रल जेल में रहने के बाद सलमान सात अप्रैल को जमानत पर रिहा हुए हैं।

इससे पहले सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने भी एक भावुक नोट लिखा था।

उन्होंने कहा, “मेरी ताकत, मेरी कमजोरी, मेरा अभिमान, मेरी खुशी, मेरा जीवन, मेरी दुनिया, भगवान की संतान। भगवान उन सबका भला करे जो आपसे और आपकी सफलता से पार नहीं पा सके। मैं केवल आपके लिए सकारात्मकता और खुशी चाहती हूं। लव यू भाई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493