सलमान ने 50वें जन्मदिन पर प्रशंसकों को दिया ‘खास तोहफा’

मुंबई, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान रविवार को 50 साल के हो गए, लेकिन उन्होंने जन्मदिन पर प्रशंसकों से उपहार लेने की बजाय उन्हें उपहार देने निर्णय लिया।

सलमान ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ एक लिंक साझा किया और उनसे कहा कि एक खास उपहार पाने के लिए इस पर रजिस्टर करें।

उन्होंने रविवार को ट्विटर पर लिखा, “डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूखानमार्केटऑनलाइन डॉट कॉम पर मेरे प्रशंसकों के लिए एक तोहफा है। एक विशेष उपहार के लिए अभी रजिस्टर करें। और भी बहुत कुछ है।”

लिंक पर जाने के बाद जब आप ‘गेट स्टार्टेड’ के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, तो आपको ‘फैंस ऑनली’ सेक्शन मिलेगा।

ट्विटर पर आगे लिखा गया, “मुझे भी फॉर्म पसंद नहीं है, लेकिन एक बार ये फिल करो, उसके बाद बस खरीदारी करो। खरीदारी, जो सभी को अच्छी लगती है।”

लेकिन इस बारे में जानने के लिए प्रशंसकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493