सलमान पर चर्चा मेरे मौजूदा संबंध का अपमान : कैटरीना

मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। अपनी हुस्न की जादूगरी से लाखों लोगों को दीवना बनाने वाली कैटरीना कैफ का कहना है कि अगर वह सार्वजनिक रूप से सलमान खान के बारे में बात करती हैं तो इससे उनके मौजूदा संबंध का अपमान होगा। एक लंबे अर्से से कैटरीना का नाम रणबीर कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है।

पटकथा लेखक-गीतकार निरंजन आयंकर के टॉक शो ‘लुक व्हूज टॉकिंग विद निरंजन -सीजन 2’ में कैटरीना से पूर्व में उनके सलमान के साथ संबंधों के बारे में पूछा गया था।

इसके जवाब में कैटरीना ने कहा, “वह एक बेहतरीन इंसान हैं और फिल्म जगत में तथा इसके बाहर भी सब इस बारे में जानते हैं। उनके माता-पिता और परिवार ने मुझे हमेशा एक बेटी की तरह प्यार दिया। लेकिन अगर मैं मीडिया में सलमान और उनके परिवार के बारे में बात करूं तो यह मेरे मौजूदा संबंध के लिए सम्मान की बात नहीं होगी।”

रणबीर के साथ अपने ‘मौजूदा संबंध’ और शादी की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर कैटरीना ने कहा, “रणबीर मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे।”

‘लुक व्हूज टॉकिंग विद निरंजन सीजन-2’ का यह एपिसोड रविवार को जी कैफे पर प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493