सलमान बेहतरीन इंसान हैं : कृष्णा बेउरा

मुंबई, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान को समर्पित म्यूजिक वीडियो के गीत ‘भाई अपना भाई’ के पाश्र्व गायक कृष्णा बेउरा का कहना है कि इसके बोल सलमान के व्यक्तित्व से मेल खाते हैं और उम्मीद है कि यह गीत सलमान को पसंद आएगा।

गीत को कंपोज करने के अलावा बेउरा ने वीडियो का निर्देशन और अभिनय भी किया है।

बेउरा ने जारी बयान में कहा, “उद्योग में दो लोग हैं, जिनका मैं बड़ा प्रशंसक हूं, पहले मेरे गॉडफादर संजय दत्त और दूसरे सलमान खान। वह बेहतरीन इंसान है और मैं हमेशा उनके लिए कुछ करना चाहता था। यह म्यूजिक वीडियो ‘भाई अपना भाई’ सलमान के लिए मेरा पहले फैनबॉय गीत है।”

उन्होंने कहा, “गीत के बोल सलमान सर के व्यक्तित्व से मेल खाते हैं। मुझे उम्मीद है कि उन्हें यह गीत पसंद आएगा। मैंने सलमान सर से कुछ पाने के लिए यह गीत नहीं बनाया है। मैं गायक के रूप में उनके लिए गाना पसंद करता हूं लेकिन यह वीडियो उन्हें जन्मदिन की बधाई देने का तरीका है।”

सलमान ने वर्ष 1988 ‘बीबी हो तो ऐसी’ के साथ फिल्म-उद्योग में अपने करियर की शुरुआत की थी। वह बुधवार को 52 वर्ष के हुए।

उनकी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ 22 दिसंबर को रिलीज हुई। फिल्म की कमाई रिलीज होने से अब तक 150 करोड़ रुपये के पार हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493