नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड दिग्गज सलमान खान और अल्ला रक्खा रहमान (एआर रहमान) ने सोमवार को रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने जा रहे खिलाड़ियों का सम्मान किया।
सलमान और रहमान रियो में भारत के सद्भावना दूत होंगे। सद्वभावना दूत के तौर पर क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर और शूटिंग स्टार अभिनव बिंद्रा का भी चयन किया गया है लेकिन वे सम्मान समारोह में हिस्सा नहीं ले सके।
रहमान ने रियो जा रहे 100 से अधिक एथलीटों के सम्मान में अपना विख्यात गाना ‘जय हो’ भी गाया। रियो ओलम्पिक का आयोजन पांच से 21 अगस्त तक होगा।
भारतीय ओलम्पिक संघ द्वारा आयोजित इस समारोह में रियो जाने वाले सभी खिलाड़ी और कई पूर्व ओलम्पियन शामिल हुए।
dharmpath.com dharmpath