सलमान, लुलिया के लिए खुश हैं जरीन

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री जरीन खान ने कहा कि वह सुपरस्टार सलमान खान और उनकी कथित रोमानियाई प्रेमिका लुलिया वेंचर के लिए खुश हैं। उन्होंने जोड़े के मंगल की कामना की।

सलमान की शादी के बारे में पूछे जाने पर जरीन ने यहां ‘खल्लास वीरप्पन’ संगीत लांच के दौरान संवाददाताओं से कहा, “दूसरों की जिंदगी में क्या चल रहा है, मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं है, क्योंकि मेरी खुद की जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा है।”

क्या सलमान अच्छे पति बनेंगे? इस बारे में पूछे जाने पर जरीन ने कहा, “मुझे नहीं पता और मैं यहां निर्णय लेने के लिए नहीं हूं। अगर उनके और लुलिया के बीच में कुछ है तो मैं बहुत खुश हूं और पूरा देश उनकी शादी का इंतजार कर रहा है, इसलिए मुझे लगता है कि यह उत्साहित करने वाली बात होगी।”

जरीन ने शनिवार को अपने जन्मदिन का जश्न मनाया। उनके गीत ‘खल्लास वीरप्पन’ में उनका जंगली लुक है।

उन्होंने कहा, “मैंने कभी इस तरीके से अपने लिए कोई कल्पना नहीं की। मुझे लगता है कि यह उनका (निर्माता सचिन जोशी और निर्देशक राम गोपाल वर्मा) मुझ पर विश्वास था।”

‘खल्लास वीरप्पन’ राम गोपाल वर्मा की आगामी फिल्म ‘वीरप्पन’ का प्रचार गीत है, जो उनकी 2002 की फिल्म ‘कंपनी’ के गीत ‘खल्लास’ से प्रेरित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493