सलमान संग फिल्म नहीं कर रहा हूं : राम चरण

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता राम चरण ने ‘दबंग’ सुपरस्टार सलमान खान के साथ एक फिल्म में काम करने की अफवाहों का खंडन किया है।

राम इस वक्त तमिल ब्लॉकबस्टर थानी ओरुवन के तेलुगू रीमेक की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी पिछली हिंदी फिल्म ‘जंजीर’ थी।

उनका कहना है कि सलमान ने उनसे एक बार एक फिल्म बनाने को लेकर संपर्क किया था, लेकिन वह उनके साथ किसी फिल्म में अभिनय नहीं कर रहे हैं।

राम ने अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान आईएएनएस को बताया, “नहीं, मैं सलमान के साथ फिल्म नहीं कर रहा हूं। मुझे नहीं पता कि यह अफवाहें कहां से आ रही हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493