सलमा हायक के पास व्यायाम के लिए वक्त नहीं

लॉस एंजेलिस, 13 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री सलमा हायक अपने काम और परिवार में इस कदर व्यस्त रहती हैं, उन्हें फिट रहने के लिए जिम जाने का भी समय नहीं मिलता।

पीपुल डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमा ने कहा, “कुछ लोग सुबह के समय नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाती हूं।”

48 वर्षीय सलमा सामान्यत: कई घंटों तक काम करती रहती हैं और बमुश्किल ही जिम जा पाती हैं।

उन्होंने कहा, “मेरे पास व्यायाम करने के लिए समय नहीं है। मैं काम कर रही हूं। मैं दिन में 20 घंटे तक काम करती हूं।”

सलमा ने कहा, “मैंने लंदन में एक ऐसी महिला के साथ काम किया था, जिसने मुझे बताया था कि अपने शरीर को किस तरह रखा जाए कि मांसपेशियां दिनभर सक्रिय रहें। जब आप ब्रश करते हैं तब भी आप मांसपेशियों को सक्रिय करते रहते हैं।”

हालांकि मेक्सिकन सुंदरी ने यह भी कहा कि उन्हें जब भी समय मिलता है, वह योग जरूर करती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493