सलमा हायेक ने अक्षय कुमार को ‘ट्वायलेट..’ के लिए शुभकामनाएं दीं

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री सलमा हायेक ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘ट्वायलेट : एक प्रेम कथा’ के लिए शुभकामनाएं दी है और कहा है कि किसी भी महिला को शौचालय जाने से नहीं डरना चाहिए।

हायेक ने शनिवार को ट्वीट किया, जहां उन्होंने खुले में शौच करने को खत्म करने पर जोर दिया।

हायेक ने ट्वीट किया, “‘ट्वायलेट : एक प्रेम कथा’ के लिए अक्षय कुमार को शुभकामनाएं! अब खुले में शौच को खत्म करें! किसी भी महिला को शौचालय जाने से नहीं डरना चाहिए।”

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ने फिल्म ‘डेस्पराडो’ की अभिनेत्री को खुले में शौच खत्म करने के लिए उनके ‘छोटे से प्रयास’ का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया।

अक्षय ने लिखा, “खुले में शौच के संदर्भ में हमारे छोटे से प्रयास ‘ट्वायलेट : एक प्रेम कथा’ को शुभकमाननाएं देने के लिए आपका धन्यवाद।”

श्री नारायण सिंह निर्देशित फिल्म ‘ट्वायलेट : एक प्रेम कथा’ में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493