ईस्ट रदरफोर्ड, 26 जुलाई (आईएएनएस)। लिवरपूल के मुख्य कोच जुर्गेन क्लोप का कहना है कि वह टीम के स्टार खिलाड़ी सलाह की चोट से चिंतित नहीं है।
वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, सलाह ने लिवरपूल के लिए इंटरनेशनल चैम्पियंस कप मैच में सिटी के खिलाफ खेले गए मैच में गोल स्कोर किया।
इस मैच से सलाह ने लिवरपूल के साथ मैदान पर वापसी की। बुधवार रात को खेले गए इस मैच में लिवरपूल ने सिटी को 2-1 से मात दी।
मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में सलाह ने कहा, “मैंने मैच से पहले कहा था। ऐसा नहीं है कि उन्हें कोई समस्याएं नहीं हैं। उन्हें कोई परेशानी नहीं है। उन्हें केवल अलग-अलग चीजों की आदत होने की जरूरत है।”
क्लोप ने कहा, “हमने उनके कंधे की मांस-पेशियों को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किए। वह रीहेब में रहे हैं, लेकिन अब उन्हें कोई परेशानी नहीं है। मुझे उनकी चोट की चिंता नहीं है, क्योंकि अगर ऐसा होता तो वह मैच नहीं खेलते।”
dharmpath.com dharmpath