सवा लाख चावल से शिवलिंग को आकार

shivlinवाराणसी। हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति की ओर से 15 दिवसीय फेरी का आयोजन 11 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। संकट मोचन मंदिर परिसर में चावल के सवा लाख दाने से शिवलिंग और तिल के अरघे को आकार दिया जाएगा। धर्मसंघ स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में सायं 5.45 बजे महंत देव चैतन्य ब्रहमचारी शुभारंभ करेंगे। रोजाना इसी समय त्रिदेव मंदिर होते फेरी संकटमोचन मंदिर जाएगी।

यह जानकारी संस्थाध्यक्ष कौशल शर्मा, संयोजक महेश चौधरी, अजय खेमका व मनीष गिनोडिया ने मारवाड़ी युवक संघ लक्सा में मंगलवार को प्रेसवार्ता में दी। बताया कि दोनों मंदिरों में भक्तगण हनुमान ध्वजा अर्पित करेंगे। सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। महिलाएं सजी हुई थालियों से आरती उतारेंगी। संकट मोचन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र के संरक्षण में किए जाएंगे। इस बीच 14 अप्रैल को त्रिदेव मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड का पाठ भी किया जाएगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493