सशस्त्र बलों में बढ़ सकती है महिलाओं की भागीदारी : मंत्री

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। निर्मला सीतारमण को नया रक्षामंत्री बनाए जाने से सशस्त्र बलों में महिलाओं को लड़ाकू भूमिका में शामिल करने की प्रक्रिया तेज हो सकती है। रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने रविवार को यह बात कही।

रक्षामंत्री के रूप में सीतारमण की नियुक्ति के बाद उनके आवास पर हुई बैठक की समाप्ति के पश्चात भामरे ने कहा, “यह एक बहुत बड़ी घटना है, पहली बार किसी महिला को भारत का पूर्णकालिक रक्षामंत्री बनाया गया है।”

उन्होंने सीएनएन न्यूज से कहा, “वह कुशल मंत्रियों में से एक हैं। मंत्रालय सशस्त्र बलों में महिलाओं के मामले की पहले से छानबीन कर रहा है। मैं समझता हूं कि एक महिला के इस देश का रक्षामंत्री होने से सशस्त्र बलों में महिलाओं की प्रवेश प्रक्रिया में तेजी आएगी।”

पूर्व रक्षामंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने भी सीतारमण की प्रशंसा की।

पर्रिकर ने कहा, “वह एक बहुत ही सक्षम, कुशल और विश्लेषणात्मक मंत्री हैं। वह बहुत स्पष्ट हैं और यह एक रक्षामंत्री होने के लिए बहुत आवश्यक है।”

उन्होंने आगे कहा, “उनके सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं, लेकिन मुझे यकीन है कि वह सभी को दूर करेंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493