मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘ससुराल सिमर का’ को पांच साल पूरे होने जा रहे हैं और इसमें सिमर का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने इस अवसर पर पार्टी का ऐलान किया है।
टेलीविजन चैनल कलर्स के सेट पर सोमवार को दीपिका खास पार्टी की व्यवस्था करेंगी, जब शो पांच साल पूरे कर रहा है।
दीपिका ने कहा कि सेट पर शूटिंग खत्म करने के बाद जश्न मनाने के लिए शो की पूरी टीम, सिने उद्योग के करीबी दोस्तों को उन्होंने व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है।
दीपिका ने कहा, “मैं शो के पुराने लोगों से बात कर रही हूं, चाहें वो तकनिशियन हों या एक्टर सबके साथ पूरा दिन जश्न मनाएंगे।”
dharmpath.com dharmpath