मुंबई, 24 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री कीर्ति गायकवाड़ केलकर छोटे पर्दे पर लोकप्रिय शो ‘ससुराल सिमर का’ से वापसी कर रही हैं। वह अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ की जगह नजर आएंगी।
पिछले छह सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ में कीर्ति नई सिमर के रूप में नजर आएंगी।
कीर्ति ने अपने बयान में कहा, “कुछ सालों में टेलीविजन में काफी बदलाव आया है। कई नई अवधारणाएं और स्वरूप आ गए हैं।”
कीर्ति ने बताया कि कुछ सालों से वह पारिवारिक जीवन में व्यस्त थीं, लेकिन फिर कलर्स ने इस शो में काम करने के लिए उनसे संपर्क किया और वह राजी हो गईं। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने इस शो में दीपिका को देखा है और वह शानदार अभिनेत्री हैं।
कीर्ति कहती हैं कि सिमर के किरदार की खूबी उसका मजबूत व्यक्तित्व होना है। वह बतौर कलाकार इस नए सफर के लिए उत्सुक हैं।
dharmpath.com dharmpath