सस्ते डाटा प्लान, अधिक आय से ऑनलाइन लोगों की संख्या बढ़ी

न्यूयार्क, 23 फरवरी (आईएएनएस)। सस्ते डाटा प्लान और बढ़ती वैश्विक आय के कारण डेस्कटॉप छोड़ स्मार्टफोन और आईपैड पर ऑनलाइन हो चुके लोगों की संख्या 2015 में बढ़कर 3.2 अरब दर्ज की गई, जो 2014 में तीन अरब थी। यह बात फेसबुक द्वारा जारी वैश्विक इंटरनेट एक्सेस रपट में कही गई।

गत 10 साल में हर साल इंटरनेट कनेक्टिविटी करीब 20-30 करोड़ बढ़ी है।

‘स्टेट ऑफ कनेक्टिविटी 2015’ शीर्षक रपट में कहा गया है, “विकास के संदर्भ में यद्यपि यह सकारात्मक खबर है, फिर भी इससे यह भी पता चलता है कि 2015 भी 4.1 अरब लोग इंटरनेट उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।”

फेसबुक के मुताबिक, इंटरनेट उपलब्धता के रास्ते में चार प्रमुख बाधाएं हैं : अवसंरचना की उपलब्धता, उपयोग पर होने वाला खर्च, इंटरनेट उपयोग की जरूरत और तैयारी।

रपट में सुझाव देते हुए कहा गया है, “कनेक्टिविटी की बाधा दूर करने के लिए कंपनियों, सरकार, गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) और गैर लाभकारी संस्थानों को वैश्विक कनेक्टिविटी की स्थिति पर अधिक सटीक आंकड़े जुटाने के लिए मिलजुलकर काम करना चाहिए और इन आंकड़ों को जुटाने, उनकी रिपोर्टिग करने और उनका वितरण करने के लिए वैश्विक मानकों का विकास करना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493