सहारा फोर्स इंडिया के साथ जुड़े लातीफी

सिल्वरस्टोन (ब्रिटेन), 6 जनवरी (आईएएनएस)। सहारा फोर्स इंडिया ने निकोल्स लातीफी के साथ करार की घोषणा की है।

लातीफी 2018 सीजन के लिए टीम में रिजर्व और टेस्ट ड्राइवर के रूप में शामिल हुए हैं।

कनाडा के 22 वर्षीय रेसर ने 2017 में विजेता रहे हैं और नौ बार एफ-2 में पोडियम तक पहुंच चुके हैं। वह युवाओं के लिए होने वाले टेस्ट सत्र में हिस्सा लेंगे।

इसके साथ ही, उन्होंने शुक्रवार को ग्रांप्री. स्पधार्ओं के प्रशिक्षण सत्रों में हिस्सा लिया।

लातीफी ने कहा, “मैं इस अवसर के लिए बेहद उत्साहित हूं। सहारा फोर्स इंडिया एक ऐसी टीम है, जिसने पिछले कुछ वर्षों में लगातार सुधार दशार्या है। मैं फॉमूर्ला-1 की सफलताओं की कहानियों का हिस्सा बन खुश हूं। मैं टीम को अपनी क्षमता दशार्ने के लिए उत्सुक हूं।”

सहारा फोर्स इंडिया के टीम प्रिंसिपल और प्रबंधन निदेशक विजय माल्या ने कहा, “लातीफी एफ-2 के सीजन को और हमारे ड्राइवर विकास कार्यक्रम को मजबूत करने के लिए टीम के साथ जुड़े हैं। वह हमारे कार्यक्रम का समर्थन करेंगे और अगले साल होने वाले प्रशिक्षण सत्रों में टीम के साथ काम करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493