सहारा फोर्स इंडिया-2018 एफ-1 सीजन कार लांच हुई

बार्सिलोना, 26 फरवरी (आईएएनएस)। सहारा फोर्स इंडिया-2018 फार्मूला-1 सीजन कार लांच हो गई है।

इस नई कार का नाम वीजेएमआई11 है और इसे सोमवार को लांच किया गया।

इस मौके पर टीम प्रिंसिपल विजय माल्या ने कहा, “हम अपने स्थिति को मजबूत क्यों नहीं कर पा रहे हैं। इसका मुझे कोई कारण नजर नहीं आ रहा। मैं मानता हूं कि फॉर्मूला-1 काफी मुश्किल है और प्रतिस्पर्धक है, लेकिन हम एक अच्छी टीम हैं।”

माल्या ने कहा, “हम किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले सकते, लेकिन अगर हम हर साल रेस में अंकों के लिए संघर्ष न करें, तो हमें निराशा होगी।”

टीम के चालकों सर्गियो पेरेज और एस्टेबान ऑस्कन इस कार लांच समारोह पर मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493