सही समय आने पर टिप्पणी करुं गा : राकेश रोशन

मुंबई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिग्गज फिल्म निर्माता राकेश रोशन का कहना है कि वह अभिनेत्री कंगना रनौत के प्रश्न का सही समय आने पर जवाब देंगे। कंगना ने हाल ही में पूछा था कि हमेशा पिता अपने बेटों के बचाव में आग क्यों आ जाते हैं?

राकेश रोशन का कहना है कि वह सही समय आने पर कंगना और ऋतिक रोशन के बीच हुए विवाद के बारे में टिप्पणी करेंगे।

राकेश रोशन ने कहा, “मुझे इस पर जो भी कहना होगा, सही समय आने पर मैं कहूंगा।”

हाल में राकेश रोशन ने कहा है कि कंगना ऋतिक के बारे में अफवाह फैला रही है।

एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा, “ऋतिक बहुत अलग हैं और कोई (कंगना) उसके बारे झूठ फैला रहा है। वह बेहद शांत और शालिन है। जब सच्चाई लोगों के सामने आएगी तो वह चकित रह जाएंगे।”

जब कंगना से ऋतिक के पिता के बयान के बारे में पूछा गया तो उनके पास इसके लिए कोई शब्द नहीं था।

उन्होंने कहा, “मुझे यह समझ नहीं आता कि ऋतिक के बचाव में हमेशा उनके पिता क्यों आते हैं? आखिर कब तक वह अपने प्रतिभाशाली पिता के नाम के पीछे छिपे रहेंगे।”

उन्होंने कहा, “ऋतिक व्यस्क हैं और अच्छी तरह से इस विवाद को संभाल सकते हैं। यह एक मामूली विवाद है। मुझे यह समझ नहीं आता कि बेटे को बचाने हमेशा उनके पिता क्यों आते हैं?”

कंगना और ऋतिक दोनों एक-दूसरे के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493