साइकिल प्रतियोगिता के अभ्यास के दौरान घायल हुईं भूमिका गुरुं ग

मुंबई, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री भूमिका गुरुंग टेलीविजन धारावाहिक ‘निमकी मुखिया’ के एक दृश्य की तैयारी के दौरान घायल हो गई। उनका कहना है कि फिलहाल, अब वह बेहतर हैं।

सेट से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, स्टार भारत पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक के एक दृश्य की तैयारी के लिए भूमिका को तेज रफ्तार में साइकिल चलानी थी। इसके लिए उन्हें एक सप्ताह से अधिक समय तक अभ्यास करना था। ऐसे ही एक अभ्यास सत्र के दौरान उनका नियंत्रण खो गया और वह गिर गईं।

उनके घुटनों में काफी चोट आई, जिसके बाद उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

भूमिका ने कहा, “सीखने के लिए तकलीफ सहनी पड़ती है। मैं घायल हुई हूं, लेकिन हारी नहीं हूं। मुझे रोमांचक दृश्य पसंद हैं। इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं और यह हमारे करियर का हिस्सा है। हां, थोड़ा दर्द है, लेकिन अब यह ठीक हो रहा है। ये छोटी-सी चोट इस विशेष साइकिल प्रतियोगिता के दृश्य में मिलने वाले आनंद के मुकाबले कुछ नहीं है।”

अभिनेत्री को उम्मीद है कि शो के दर्शकों को यह ऐपिसोड काफी पसंद आएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493