लॉस एंजेलिस, 2 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी साइकेडेलिक रॉक शैली के दिग्गज रॉकी एरिकसन का निधन हो गया है। वह 71 साल के थे।
लॉस एंजेलिस, 2 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी साइकेडेलिक रॉक शैली के दिग्गज रॉकी एरिकसन का निधन हो गया है। वह 71 साल के थे।
‘द गार्डियन डॉट कॉम’ के मुताबिक, एरिकसन के निधन की पुष्टि शुक्रवार को उनके प्रतिनिधियों ने एक बयान में की, जिन्होंने उन्हें ‘आधुनिक रॉक ‘एन ‘ रोल का आइकन और संगीत के अब तक के सबसे अच्छे दोस्तों में से एक बताया।
रॉकी के निधन के कारण का खुलासा नहीं किया गया है और प्रतिनिधियों ने उनके परिवार की गोपनीयता बनाए रखने की अपील की है।
एरिकसन के लंबे समय के दोस्त, संगीतकार बिली गिबन्स ने कहा, “रॉकी एरिकसन के बिना दुनिया के बारे में सोचना लगभग नामुमकिन है। उन्होंने अपनी खुद की संगीतमय आकाशगंगा बनाई और जल्दी ही वह एक सच्ची प्रेरणा बन गए।”
एरिकसन आस्टिन (टेक्सास) के साइक रॉक बैंड ‘थर्टीथ फ्लोर एलीवेटर्स’ के फ्रंटमैन थे। उनके डेब्यू सिंगल ‘यू आर गोन्ना मिस मी’ को बहुत पंसद किया गया था।
उन्होंने दो बार शादी की और उनके तीन बच्चे हैं।
dharmpath.com dharmpath