साइना की बायोपिक में काम करने का मौका सम्मान की बात : श्रद्धा

मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अमोल गुप्ते निर्देशित आगामी फिल्म में साइना नेहवाल की भूमिका निभा रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि भारतीय बैंडमिंटन स्टार का किरदार निभाना उनके लिए वास्तव में सम्मान की बात है।

श्रद्धा ने बुधवार को ट्विटर के जरिए इसकी घोषणा की।

श्रद्धा ने ट्वीट किया, “साइना नेहवाल..पूर्व विश्व नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी..एक भारतीय खिलाड़ी। लाखों लोगों की प्रेरणास्रोत..वास्तव में युवाओं की आदर्श।”

अभिनेत्री ने कहा कि नेहवाल की शीर्ष पर पहुंचने की यात्रा काफी दिलचस्प है।

उन्होंने कहा, “मेरी अगली फिल्म ‘साइना’ में उनका किरदार निभाने का मौका मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है।”

फिलहाल अपनी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के प्रचार में व्यस्त श्रद्धा का कहना है कि इस फिल्म के लिए तैयारी करना उनकी लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित होगी।

‘साइना’ का निर्माण टी-सीरीज फिल्म द्वारा किया जा रहा है।

श्रद्धा एक अन्य बायोपिक फिल्म ‘हसीना : द क्वीन ऑफ मुंबई’ में भी काम कर रही है, इसमें वह अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का किरदार निभाएंगी। अभिनेत्री के भाई सिद्धांत कपूर दाऊद के किरदार में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493