साइबर अपराधों से मिलकर निपटेंगे चीन-अमेरिका

मेंग जिआनझू कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और सीपीसी केंद्रीय समिति के राजनीतिक और कानूनी मामलों के आयोग के प्रमुख भी हैं। मेंग ने अपनी इस चार दिवसीय यात्रा के दौरान अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी, होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के सचिव जेह जॉनसन और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुसन राइज के साथ साइबर अपराधों सहित कानून प्रवर्तन और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को सुलझाने पर चर्चा की।

इस यात्रा के दौरान मेंग ने चीन के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालयों, सुरक्षा, न्याय एवं सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालयों के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका दोनों ही देश अति विकसित इंटरनेट प्रौद्योगिकी से युक्त हैं।

साइबर जगत में सुरक्षा के तमाम बढ़ते खतरों के बावजूद दोनों देशों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे इस क्षेत्र में आपसी विश्वास और सहयोग को बढ़ाएं। उन्होंने साइबर हमलों और व्यावसायिक साइबर जासूसी के खिलाफ चीन के सख्त रुख पर जोर देते हुए कहा कि चीनी क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले को चीन के कानूनों के उल्लंघन का दोषी ठहराते हुए दंडित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493