जीलिन प्रांत के वानिकी विभाग ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय पार्क बनाने की योजना को केंद्रीय अधिकारियों की ओर से अनुमोदित कर दिया गया है, यह 14,600 वर्ग किलोमीटर में बनेगा, जिसका दायरा जीलिन और हेइलोंगजियांग प्रांत में फैला होगा और यह रूसी राज्य प्रिमोस्र्की की सीमा से सटा होगा।
नेशनल पार्क के लिए एक व्यापक योजना और पायलट प्रोजेक्ट को 2020 के पहले अमलीजामा पहनाए जाने की संभावना है।
जीलिन की प्रांतीय सरकार ने 2017 के अंत तक नेशनल पार्क प्रबंधन के लिए प्रारंभिक कार्य शुरू कराने का संकल्प लिया है।
dharmpath.com dharmpath