लंदन, 11 मई (आईएएनएस)। रिकॉर्ड निर्माता पीट वाटरमैन का कहना है कि आज के दौर के टेलीविजन सम्राट साइमन कॉवेल को संगीत के बारे में बेहद कम जानकारी है।
वाटरमैन ने साइमन के मार्गदर्शक की भूमिका निभाई थी, जब 1980 में उन्होंने अपना पहला संगीत लेबल शुरू किया था।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, वाटरमैन ने कॉवेल के बारे में कहा कि वह पैसे छापने वाली मशीन हैं, जिनका असल प्रतिभा से कोई वास्ता नहीं है।
पत्रिका ‘इवेंट’ के अनुसार, 68 वर्षीय वाटरमैन ने कहा, “साइमन को संगीत के बारे में बहुत कम जानकारी है। उनकी जानकारी का स्त्रोत ‘गिनीज बुक ऑफ हिट्स’ है, जिसकी एक प्रति वह अपने टेबल पर रखते हैं।”
उन्होंने कहा, “मैं साइमन को पसंद करता हूं, वह सबसे तेजतर्रार हैं, लेकिन वह इस क्षेत्र में संगीत की वजह से नहीं हैं।”
dharmpath.com dharmpath