मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। टाटा संस के चेयरमैन साइबर मिस्त्री को बदलने को लेकर कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि ऐसा कंपनी के ‘दीर्घकालिक हितों’ को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
कंपनी प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, “कंपनी के बोर्ड और प्रमुख शेयरधारकों ने मिलकर यह फैसला किया है, जोकि टाटा संस और टाटा समूह के दीर्घकालिक हितों को देखते हुए किया गया है।”
प्रवक्ता ने आगे कहा, “संचालन स्तर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।”
dharmpath.com dharmpath