साई धरम की ‘विनर’ 24 फरवरी को रिलीज होगी

चेन्नई , 18 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता साई धरम तेज की मारधाड़ से भरपूर आगामी तेलुगू फिल्म ‘विनर’ के निर्माताओं ने घोषणा की है कि 24 फरवरी को यह फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में राकुल प्रीत सिंह भी हैं।

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने शुक्रवार को बिना कोई दृश्य हटाए फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया।

गोपीचंद मलिनेनी निर्देशित फिल्म में ठाकुर अनूप सिंह, जगपति बाबू, मुकेश ऋषि जैसे कलाकार भी हैं।

मलिनेनी ने आईएएनएस को बताया, “हालांकि यह बड़े पैमाने पर एक व्यवसायिक फिल्म है, लेकिन इसे इस तरह से बनाया गया है कि हर दर्शक इससे जुड़ाव महसूस करेगा। फिल्म के एक्शन की खूब चर्चा होगी।”

फिल्म में हैरतअंगेज एक्शन दृश्य हैं, जिन्हें इस्तांबुल (तुर्की ) में फिल्माया गया है।

एक्शन दृश्यों को बुल्गारिया के स्टंट निर्देशक कालोइअन वोदेनिचारोव की देखरेख में फिल्माया गया है। वह (कालोइअन) ‘बाहुबली’ में भी काम कर चुके हैं।

थमन के संगीत से सजी इस फिल्म का निर्माण नल्लामालुपु बुज्जी और टैगोर मधु ने संयुक्त रूप से किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493