साई धर्म ने ‘नक्षत्रम’ में बिना मेहनताना लिए काम किया

चेन्नई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार कृष्णा वामसी की आगामी तेलुगू एक्शन फिल्म ‘नक्षत्रम’ में अभिनेता साई धर्म तेज निर्देशक के प्रति सम्मान की भावना दर्शाते हुए बिना मेहनताना लिए काम कर रहे हैं।

चेन्नई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार कृष्णा वामसी की आगामी तेलुगू एक्शन फिल्म ‘नक्षत्रम’ में अभिनेता साई धर्म तेज निर्देशक के प्रति सम्मान की भावना दर्शाते हुए बिना मेहनताना लिए काम कर रहे हैं।

फिल्म में वह कैमियो कर रहे हैं।

फिल्म की यूनिट के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “चूंकि यह एक कैमियो था और यह भूमिका कुछ ऐसी है, जिसे सुनकर साई धर्म तेज सच में रोमांचित हो गए, तो उन्होंने इसके लिए मेहनताना नहीं बिल्कुल नहीं लिया। कृष्णा वामसी ने इसके लिए उनका आभार जताया।”

फिल्म में 20 मिनट के कैमियो में तेज एलेक्जेंडर नाम के पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखाई देंगे।

कृष्णा वामसी के साथ काम करने के बारे में तेज ने कहा, “मुझे उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया, उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया। यह एक ऐसा अनुभव है जिसे मैं अपने पूरे करियर में संजो कर रखूंगा। मैं यह अवसर प्रदान करने के लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं।”

फिल्म अगस्त में रिलीज होने की उम्मीद है, इसमें संदीप किशन, प्रज्ञा जैसवाल, रेजिना कैसेंड्रा भी हैं।

तेज फिलहाल अपनी आगामी तेलुगू एक्शन फिल्म ‘जवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493