साउथम्पटन टेस्ट : भारत को मिला 244 रनों का लक्ष्य

साउथम्पटन, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने यहां रोज बाउल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को भारत को 244 रनों का लक्ष्य दिया है।

जोस बटलर (69) की अर्धशतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 96.1 ओवर तक बल्लेबाजी करते हुए 271 रन बनाए।

मेजबान टीम इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में बटलर के अलावा, कप्तान जोए रूट (48) और सैम कुरान (46) ने भी अहम योगदान दिया। जेम्स एंडरसन (1) नाबाद रहे।

भारत के लिए इंग्लैंड की दूसरी पारी में मोहम्मद शमी ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए। इसके अलावा, इशांत शर्मा ने दो विकेट चटके। जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक सफलता हासिल की। कप्तान रूट और सैम रन आउट हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493