‘साउदर्न माफिया’ की इंचार्ज है विदरस्पून

लॉस एंजेलिस, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री रीज विदरस्पून अपनी करीबी सहेलियों की टोली को अपना साउदर्न माफिया कहकर संबोधित करती हैं।

उन्होंने पत्रिका ‘इनस्टाइल’ के साथ एक साक्षात्कार में अपनी सहेलियों के बारे में बातचीत की।

उन्होंने कहा, “कुछ साल पहले मैंने यह जाना कि आपके आसपास कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो आपके लिए अच्छा नहीं चाहते। आप ऐसे लोगों से दूर ही रहना चाहते हैं। अब मेरे आस पास अच्छे दोस्त हैं, जो मेरा साथ देते हैं। मेरी बहुत सारी करीबी सहेलियां हैं। उन्हें मैं अपना साउदर्न माफिया कहती हूं।”

विदरस्पून का साउदर्न माफिया गुट कई स्तरों पर एक दूसरे से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने बताया, “बच्चे पालना, शादी टूट जाना, दिनभर व्यस्त रहना, यह सब मुश्किल हालात हैं और मुझे इस बात से हौसला और सांत्वना मिलती है कि दूसरे लोग भी इन मुश्किल हालातों से गुजरे हैं। हम सब अपने बच्चों की चिंता करते हैं, अपने वैवाहिक रिश्ते की फिक्र करते हैं अपने सपनों को जीना चाहते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493