रियो डी जनेरियो, 27 जून (आईएएनएस)। उरुग्वे फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान डिएगो लुगानो ने अपने क्लब साओ पाउलो के साथ करार में विस्तार किया है। ब्राजीलियाई फुटबाल क्लब ने इसकी घोषणा की।
लुगानो अब इस साल के अंत तक क्लब में बने रहेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लुगानो के साओ पाउलो के साथ अनुबंध की समयसीमा इस जून में समाप्त होनी थी, लेकिन इसे अब छह माह के लिए बढ़ा दिया गया है।
लुगानो के एजेंट जुआन फिगेर ने कहा, “हम एक समझौते पर पहुंचे हैं। वह 31 दिसम्बर तक क्लब में बने रहेंगे।”
फिगेर ने कहा कि क्लब मुश्किल स्थिति में है और साओ पाउलो को मैदान के अंदर और बाहर नेतृत्व के लिए किसी अच्छे खिलाड़ी की जरूरत है।
मौजूदा सत्र में लुगानो ने अब तक सिर्फ 10 मैच खेले हैं। पिछले साल क्लब में शामिल होने के बाद से अब तक उन्होंने साओ पाउलो के लिए कुल 35 मैच खेले हैं।
उरुग्वे के लिए लुगानो ने 95 मैच खेले हैं और 2010 से 2014 तक टीम की कप्तानी भी संभाली।
dharmpath.com dharmpath