साओ पाउलो में चीन के ओलम्पिक दल की अंतिम तैयारी

साओ पाउलो, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अगले महीने से ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने से पहले चीन का ओलम्पिक दल साओ पाउलो के स्पोर्ट क्लब पिनहिरो पहुंच गया है। यहां चीन का दल रियो ओलम्पिक से पहले अपनी अंतिम तैयारी करेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चीन के ओलम्पिक प्रतिनिधिमंडल के मुताबिक, देश की कुल 16 टीमें ब्राजील के इस मशहूर क्लब में अभ्यास करेंगी।

चीन के दल के लगभग आधे खिलाड़ी इस क्लब में अभ्यास के लिए जाएंगे। साओ पाउलो में चीन के कुल 411 खिलाड़ी हैं, जिसमें खिलाड़ियों के अलावा कोच, अधिकारी और सहयोगी स्टाफ भी शामिल है।

यहां से अभ्यास करने के बाद खिलाड़ी रियो के लिए रवाना होंगे जहां वह ओलम्पिक खेल गांव में रूकेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493