साकिब सलीम ने तापसी के साथ रिश्ते के बारे में बात की

मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता साकिब सलीम का कहना है कि फिल्म ‘दिल जंगली’ की शूटिंग ने उन्हें फिल्म के कलाकारों और यूनिट के सदस्यों के साथ एक करीबी व गहरा रिश्ता बनाने में मदद की है।

मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता साकिब सलीम का कहना है कि फिल्म ‘दिल जंगली’ की शूटिंग ने उन्हें फिल्म के कलाकारों और यूनिट के सदस्यों के साथ एक करीबी व गहरा रिश्ता बनाने में मदद की है।

उन्होंने कहा कि अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ उनका रिश्ता ऐसा है कि रोमांटिक दृश्यों की शूटिंग के बाद दोनों एक-दूसरे को मजाक में छेड़ते थे।

साकिब ने कहा, “अगर आप हमारे फिल्म के निर्माण के दृश्य को देखेंगे तो आप जान जाएंगे कि हम कैसे शूटिंग कर रहे थे। तापसी और मैं एक बेहद रोमांटिक दृश्य शूटिंग करते थे और जैसे ही निर्देशक ‘कट’ बोलते हम एक-दूसरे को मजाक में छेड़ना शुरू कर देते। मुझे लगता है कि न सिर्फ मैंने बल्कि सबने तापसी के साथ अच्छी दोस्ती कर ली है। हम एक युवा टीम थे और हर कोई एक-दूसरे को ढूंढ़ता रहता। सच कहूं तो मुझे पता भी नहीं चला कि हमने कब शूटिंग पूरी कर ली।”

फिल्म की टीम ने गुरुवार को होली भी मनाई।

पूजा एंटरटेनमेंट निर्मित इस फिल्म में निधि सिंह, अभिलाष थपलियाल और सृष्टि श्रीवास्तव भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493