लंदन, 19 फरवरी (आईएएनएस)। एफए कप क्वार्टर फाइनल में पहुंचने से चूके लीसेस्टर क्लब के कोच क्लॉडियो रानिएरी का कहना है कि उन्हें टीम की साख बचाए रखने के लिए खिलाड़ियों के रूप में योद्धाओं की जरूरत है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, लीसेस्टर को एफए कप में शनिवार देर रात खेले गए मुकाबले में उलटफेर का शिकार होना पड़ा। उसे मिलवाल क्लब ने 1-0 से मात दी।
इस मैच में शॉन कमिंग्स (90वें मिनट) की ओर से मैच के अंतिम मिनट में किए गए गोल ने लीसेस्टर को बड़ा झटका दिया औ्र मिलवाल क्लब को जीत दिलाई।
उल्लेखनीय है कि अन्य लीगों में भी लीसेस्टर का हाल बुरा है। इंग्लिश प्रीमियर लीग सूची में रानिएरी की टीम रेलेगेशन जोन से एक कदम दूर है, वहीं चैम्पियंस लीग के प्री-क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में लीसेस्टर का सामना बुधवार को सेविला से होगा।
रानिएरी ने कहा, “मैं खिलाड़ियों के साथ फिर बात करके यह कहना चाहता हूं कि हमें हर मैच में लड़ना है। मुझे योद्धाओं की जरूरत है, क्योंकि मिलवाल क्लब ने 10 खिलाड़ियों के साथ भी दर्शाया है कि वे बहतरीन लड़ाके हैं।”
dharmpath.com dharmpath