सात अक्टूबर से शुरू होगा जेके सिमेंट स्वच्छ एबिलिटी रन

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। दो सफल संस्करण के बाद जेके सिमेंट ने गुरुवार को अपने सामाजिक अभियान स्वच्छ एबिलिटी रन के तीसरे संस्करण के शुरुआत की घोषणा की।

तीसरा संस्करण सात से 14 अक्टूबर के बीच होगा और यह दौड़ पांच दिन पांच अगल-अगल शहरों में ओयोजित की जाएगी, जिसमें कोटा, उदयपुर, अजमेर, जोधपुर और जयपुर शामिल हैं।

इस रेस का मकसद दिव्यांगों को समाज में एकसमान दर्जा दिलाना और स्वच्छता का संदेश देना है।

यह दौड़ दो कैटगरी (तीन और पांच किलोमीटर) में आयोजित की जाएगी। पांच किलोमीटर की दौड़ में सभी भाग ले सकते हैं जबकि तीन किलोमीटर में खासकर स्कूली बच्चों और उन लोगों को शामिल किया जाएगा जो छोटी दूरी की रेस में हिस्सा लेना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493