‘सात उचक्के’ के लिए सही समय नहीं : नीरज

मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार नीरज पांडे का कहना है कि उनकी ‘सात उचक्के’ की रिलीज में देरी इसलिए हो रही है, क्योंकि उन्हें इसके लिए सही समय नहीं मिल रहा है।

‘बेबी’ फिल्म के निर्देशक नीरज ने यहां कहा, “हमें उस फिल्म की रिलीज के लिए एक सही समय नहीं मिल रहा है। हमें एक अच्छे दिन की तलाश है। हम सही मौके के इंतजार में हैं, क्योंकि दुर्घटना से देर भली है।”

संजीव शर्मा निर्देशित व नीरज द्वारा निर्मित ‘सात उचक्के’ में मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493