‘साथ निभाना साथिया’ की रश्मि सेट पर चोटिल (सुबह)

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘साथ निभाना साथिया’ में साहिर मोदी का किरदार निभा रहे अभिनेता पारस बब्बर की कोहनी से होली सीक्वेंस के दौरान सह-कलाकार रश्मि सिंह को चोट लग गई।

खबरों के मुताबिक, पारस कैमरे के सामने डांस कर रहे हैं, वहीं उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी पीछे से आती हैं।

डांस करते हुए पारस की कोहनी अचानक रश्मि की नाक में लग गई और उसकी नाक से खून बहने लगा। चोट लगने के बाद पारस उसे तुरंत अस्पताल ले गया।

अभिनेता ने बताया कि उन्हें पता चल गया था कि क्या हुआ है। रश्मि ने घायल होने के बाद भी शूटिंग बंद नहीं की।

उन्होंने कहा, “जैसे ही रश्मि की नाक से खून बहने लगा, तो मुझे लगा की उन्हें ठीक कराना मेरी जिम्मेदारी है। उन्होंने शूटिंग नहीं रोकी और आधे घंटे तक शूटिंग जारी रखी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493